उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से तबाही, PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुःख

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की भयावह घटना सामने आई। खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में 20 से 25 होटल व होमस्टे बह गए हैं, जबकि 10 से 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय निवासी राजेश पंवार के अनुसार, खीर गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक बाढ़ आई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, कृषकों से मुलाकात कर माल्टा और नींबू की खटाई का लिया स्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदनाव्यक्त करता हूं और सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी जा रही हैं

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून द्वारा कांवड यात्रियों को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित कर उनकी सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिये दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस आपदा पर दुख जताया और मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बातचीत कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को तत्काल राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं। अमित शाह ने राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य के संपर्क में है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना पूर्व निर्धारित दौरा स्थगित कर देहरादून लौटते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र के साथ समन्वय स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें:  16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Store Sabai Directory – Business directory plugin for WordPress Sacreva – Church WordPress Theme Sada – A WordPress Theme For Blog & Shop Safedia- Home Security WordPress Theme Safir – A WordPress Blog Theme Safir – Jewelry Store WooCommerce Elementor Template Kit Safira – Food & Organic WordPress Theme Sahifa – Responsive WordPress News / Magazine / Blog Theme Sailing – Hotel WordPress Theme Saja – Minimal Agency & Portfolio WordPress Theme + RTL